फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजी माध्यम के विद्यालय का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगंज(गाजीपुर)। शिक्षा क्षेत्र कासिमाबाद के प्राथमिक विद्यालय पट्टीगढ़ का अंग्रेजी माध्यम में चयन होने से अभिभावकों सहित क्षेत्रवासियों में हर्ष व्याप्त है। सोमवार को खंड शिक्षाधिकारी अशोक कुमार ने फीता काट कर उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अभिभावकों का विगत कुछ वर्षों से अंग्रेजी माध्यम की तरफ रुझान हुआ है। बदले में अभिभावकों को अपनी गाढ़ी कमाई प्राइवेट विद्यालय को चुकाना पड़ती। इसको लेकर शासन की मंशा के अनुरूप परिषदीय विद्यालयों को भी अंग्रेजी माध्यम से संचालित किया जा रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी ने अभिभावकों से अपील किया की प्राइवेट एवं कांवेंट विद्यालयों की चकाचौंध से बचें। अपने बच्चों को सरकार की ओर से संचालित इंग्लिश मीडियम स्कूल में एडमिशन कराएं। उद्घाटन के बाद शिक्षा सत्र के प्रथम दिवस 12 बच्चों का नामांकन किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान रमेशचंद राम, प्रधानाचार्य चंद्रप्रकाश राय, लकी श्रीवास्तव, प्रीति राय, सीमा, अरविंद राय, नितीश जायसवाल, कौशल त्रिपाठी, अरविंद राजभर, कक्कू खान, रंजीता खरवार, उमेश जायसवाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें