फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली मिलन समारोह की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदपुर/दिलदारनगर। केंद्रीय मंत्री एवं सांसद मनोज सिन्हा ने कहा कि भौगोलिक विविधता के कारण समूचे देश में विभिन्न धर्म, जाति एवं संप्रदाय के लोग रहते हैं। इस विविधता के कारण सभी के अपने-अपने त्योहार हैं। त्योहार उत्सव जीवन में नव स्फूर्ति, चेतना, उमंग, स्नेह का संचार करते हुए लोगों में अपने पारंपरिक रीति रिवाज, आस्था, विश्वास, प्रेम, भाई-चारा के साथ अपनी रीतियों-नीतियों को पुर्नजीवित तथा ऊर्जामय बनाते हैं। यह बातें उन्होंने रविवार को नगर के एक मैरेज हाल में नगर उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में आयोजित होली मिलन समारोह में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पांच वर्ष पूर्व विभिन्न विकास परक योजनाओं के साथ सत्ता में आई देश की सरकार वर्तमान में एक नए बदलते हुए भारत के साथ विश्वमंच पर देश की बेहतर तस्वीर प्रदर्शित कर रहा है। कार्यक्रम में नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रहलाददास जायसवाल, अविनाशचंद्र बरनवाल, बसंत सेठ, विकास बरनवाल, इमरान खान आदि व्यवसायियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम में भाजपा के राधेश्याम मोदनवाल, नरेंद्र पाठक, हरिशरण वर्मा, प्रभाकर यादव, धर्मेंद्र सिंह, जयंती जायसवाल आदि उपस्थित थे। मुंबई के कलाकारों की ओर से चार घंटे की कृष्णलीला की प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सपा नेता राजेंद्र प्रसाद यादव एवं संचालन पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष सुमन कमलापुरी ने किया। कसौधन वैश्य समाज की ओर से रविवार की रात एक पैलेस में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। बच्चों की ओर से रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई। समाज के लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगा कर पर्व की बधाई दी। समाज ने विधायक सुनीता सिंह, राजेश कसौधन, चेयरमैन अविनाश जायसवाल सहित गणमान्य लोगों को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक सुनीता सिंह, सुरेश कश्यप, गजेंद्र कसौंधन, मीरा दुर्गा चौरसिया, लालबहादुर कसौंधन, प्रवीण कसौंधन, पिंटू, संतोष, अनूप, कृपा, सिंधु, सोनू, अनिल कश्यप आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता गोपाल जी कसौधन एवं संचालन वंशिका कश्यप कसौधन ने किया। प्रादेशिक खरवार सभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश संरक्षक वृंदावन खरवार के आवास पर होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इसमें उपस्थित लोग एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगा कर गले मिले। इस अवसर पर वासुदेव खरवार, ब्रह्मदेव खरवार, आरसी खरवार, विनोद खरवार, यशवंत खरवार, बृजदेव खरवार, मारकंडेय खरवार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें