फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौनी अमावस्या : गंगा में लगाई आस्था की डुबकी.

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। मौनी अमावस्या के मौके पर सोमवार को शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के गंगा घाटों पर स्नानार्थियों का रेला उमड़ा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पूजन-अर्चन के माध्यम से परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की और दान-पुण्य किया। भोर से लेकर दोपहर तक स्नान-ध्यान का सिलसिला चलता रहा। बड़ी संख्या में स्नानार्थियों के पहुंचने से घाटों पर मेले जैसी स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

मौनी अमावस्या पर स्नान का काफी महत्व है। शहर के गंगा घाटों पर तड़के ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया था। आलम यह था कि सात बजते-बजते सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु विभिन्न गंगा घाटों पर स्नान के लिए पहुंच गए। रोज सुनसान रहने वाले घाट भीड़ से परी तरह से गुलजार हो गए। शहर के ददरी घाट, चीतनाथ, कलेक्टर घाट, बूढ़ा महादेवा घाट, अंजही घाट, नवापुरा घाट, पोस्ता घाट सहित अन्य घाटों पर गंगा स्नान के लिए दोपहर बाद तक स्नानार्थियों की भीड़ लगी रही। सबसे ज्यादा भीड़ ददरी घाट और चीतनाथ घाट पर रही। ग्रामीण क्षेत्रों के अधिकांश श्रद्धालु इन्हीं गंगा घाटों पर पहुंचे। लोगों ने गंगा स्नान कर घाटों पर स्थित मंदिरों में पूजन-अर्चन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। स्नान करने वालों में महिलाओं की संख्या अधिक रही। गोता लगाने के बाद श्रद्धालुओं ने दान-पुण्य भी किया। जमानिया, सैदपुर, औड़िहार, करंडा, मुहम्मदाबाद, सुहवल, गहमर, देवकली सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों के गंगा घाटों पर स्नान के लिए स्नानार्थियों की भीड़ उमड़ी। लोगों ने स्नान के बाद मंदिरों में पूजन-अर्चन करने के साथ दान-पुण्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें