फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैकड़ों वर्षों की बनी प्रकृति की पूंजी को बचा के और बना के रखने की जरूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह। क्षेत्र के महाहर धाम स्थित पुरैना ताल के किनारे बर्ड फेस्टिवल का आयोजन शनिवार को किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी हरिकेश चौरसिया ने कहा कि प्रकृति और पुरुष विधाता की सबसे सुंदर रचना है। आज की तारीख में इन दोनों का संतुलन बिगड रहा है। अगर अब समय रखते नहीं चेते तो आने वाली पीढी इसके लिए तरस जाएगी। सैकड़ों वर्षों की बनी इस प्रकृति की पूंजी को हमें बचा के एवं बना के रखने की जरूरत है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बर्ड फेस्टिवल का आयोजन मुख्यमंत्रीजी के निर्देश के क्रम में पूरे प्रदेश में किया गया है। आज यहां सुबह में विद्यालय के बच्चों को छोटे-छोटे पक्षियों से रूबरू कराते हुए उनके बारे में बताया गया। स्कूली बच्चों द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लिया गया। उन्होंने मंदिर की परिक्रमा पथ पर इंटर लाकिंग कराने तथा प्राइमरी पाठशाला में खराब हैंडपंप को तत्काल रीबोर करने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने जलालाबाद प्राइमरी विद्यालय एवं तहसील जखनिया अंतर्गत ग्राम नसीरपुर में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आगमन की तैयारियों का जायजा एवं निर्माणाधीन हेलीपैड का स्थलीय निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें