फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर अबतक नहीं लगी अंतिम मुहर

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। यूपी बोर्ड के तहत कक्षा 10 तथा 12 की परीक्षा शुरू होने में कुछ ही दिन शेष रह गए हैं, लेकिन अभी भी परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पाई है। शासन की ओर से केंद्रों पर नकल विहीन परीक्षा के लिए सीसी कैमरा, वायस रिकार्डर, समेत 15 बिंदु तय किए गए हैं। अधिकतर ने अभी तक यह मानक पूरा नहीं किया है। विभागीय अफसर इसे दुरुस्त कराने में जुटे हैं। जनपद में पहले कुल 242 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, लेकिन राजनीतिक दबाव और छात्रों की संख्या के मद्देनजर अब यह संख्या 289 तक पहुंच गई है। केंद्र निर्धारण का मामला अभी भी राज्य केंद्र निर्धारण समिति के पास लंबित है।
विज्ञापन

जिले में केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया समय से पूर्ण कर ली गई है, लेकिन मानक वाले पुराने दर्जनों विद्यालयों को परीक्षा केंद्र से हटा कर और उनकी जगह बिना मानक के दर्जन भर विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। यह मामला निदेशालय से लेकर कोर्ट तक गरमाया हुआ है। मानक पूरा करने वाले जिन केंद्रों को काटा गया है, वह केंद्र बनाने के लिए कोर्ट की शरण में गए हैं। संयुक्त शिक्षा निदेशक मंडल वाराणसी और अपर शिक्षा सचिव की जांच आख्या भी उपलब्ध कराई जा चुकी है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक एक दो दिन के अंदर ही केंद्रों की संख्या घट सकती है। शासन की ओर से केंद्र के लिए 15 बिंदुओं का मानक निर्धारित किया गया है। कई ऐसे विद्यालय केंद्र बनाए गए हैं, जिनका मानक पूर्ण नहीं है। कॉलेज की चहारदीवारी आधी -अधूरी है, तो कुछ में पर्याप्त शौचालय नहीं है। दर्जन भर से ज्यादा केंद्र घोषित होने के बावजूद वहां वायस रिकार्डर नहीं लगे हैं। इस कमी पर विभाग द्वारा जांच के दौरान अनदेखी की गई है। कई केंद्रों का सीसीटीवी कैमरा खराब पड़ा है अथवा अनियमित तरीके से लगा है। ऐसी स्थिति में जनपद में बोर्ड परीक्षा कराना एक टेढ़ी खीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें