फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच टीम ने खुली बैठक करा शिकायत दर्ज की

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई (गाजीपुर)। जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसील क्षेत्र के बकैनिया ग्राम पंचायत की उचित दर दुकान की जांच पूर्ति निरीक्षक धीरेंद्र प्रताप त्रिपाठी के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच टीम ने की। बकैनिया के उचित दर विक्रेता के खिलाफ ग्रामीणों ने तहसील दिवस पर उपजिलाधिकारी मुहम्मद कमर को शिकायत पत्र देने के साथ जिलाधिकारी के बालाजी से भी अनियमितता की शिकायत की थी।
विज्ञापन

इसे गंभीरता से लेते हुए तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की गई। टीम शुक्रवार की शाम गांव के पंचायत भवन पहुंची। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि की मौजूदगी में ग्रामीणों की खुली बैठक हुई, जिसमें काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि केवल मिट्टी तेल वितरण होता है और राशन नहीं मिलता। खुली बैठक में ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जांच रिपोर्ट ठीक ढंग से प्रस्तुत नहीं की गई और कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो धरना-प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। जांच टीम से एक-एक कर ग्रामीणों ने अपना बयान दर्ज कराया। इस बाबत पूर्ति निरीक्षक धीरेंद्र प्रताप त्रिपाठी ने बताया कि उचित दर विक्रेता के खिलाफ अनियमितता की शिकायत लगातार मिल रही थी। इस पर जिलाधिकारी के निर्देश पर तीन सदस्यीय जांच टीम द्वारा जांच की गई। जांच रिपोर्ट उपजिलाधिकारी सहित उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें