फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्लाइडर गेट के सहारे ट्रेनों का आवागमन कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। दानापुर रेल प्रखंड के स्थानीय स्टेशन बाजार स्थित रेलवे फाटक का बूम दोपहर करीब 2:30 बजे टूटकर लटक गया। इसके कारण स्लाइडर गेट के सहारे ट्रेनों का आवागमन कराया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सिग्नल विभाग के कर्मचारियों ने फाटक के बूम को ठीक किया।
विज्ञापन

गेटमैन सोनू खरवार ने बताया कि रेल फाटक बंद होने के बाद क्षेत्रीय लोग अपनी बाइक इस पार से उस पार ले जाने के लिए फाटक के बूम को हाथ से उठाकर अपनी बाइक को घुसाने का प्रयास करते रहते हैं। इस कारण लोहे की हल्की चादर से बना बूम टेढ़ा होने लगता है, जो आगे चलकर फाटक बंद या खोलते समय टूटकर लटक जाता है। इस कारण वह टूट जाता है। तब वैकल्पिक व्यवस्था के तहत बने स्लाइडर गेट के सहारे आने-जाने वाली ट्रेनों को पास कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें