गाजीपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा की। शनिवार को विकास भवन के सभागार में हुई। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की शिकायतों को गंभीरता से लें और इसका निस्तारण करें। अधूरी परियोजनाओं को समय से पूरा करने के साथ ही लाभार्थीपरक योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों को दिलाएं। कोई भी जरूरतमंद लाभकारी योजना के लाभ से वंचित न रहे। समाधान एवं थाना दिवस को और कारगर बनाया जाए। किसानों की चर्चा करते हुए कहा कि धान क्रय केंद्रों की संख्या बढ़ाकर किसानों का धान खरीदा जाए। विकास कार्य गुणवत्तापरक एवं समय से पूर्ण कराएं। श्री योगी ने कहा कि पात्रता की श्रेणी में आने वाले सभी व्यक्तियों को पीएम आवास स्वीकृत किया जाए। इस वंचित हो गए हैं, उन्हे मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत घर दिया जाए। अनाज वितरण की व्यवस्था सभी नोडल अधिकारी अपने स्तर से सुनिश्चित कराए। दिव्यांगजनों की पेंशन में किसी भी प्रकार की कोताही न बरता जाए। निवास, जाति, आय प्रमाणपत्रों को जारी करने में किसी प्रकार का विलंब न किया जाए। कहा कि अधिकारी जनता के प्रति जितना संवेदनशील होंगे। उतना ही लोगों को कार्य के प्रति संतुष्टि मिलेगी। राजस्व भूमि वरासत के मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए।