फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 जोड़ों ने विवाह के लिए कराया पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया (गाजीपुर) । स्थानीय विकासखंड में सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाना है। इसके लिए विभाग की ओर से नगर के एक लान का चयन किया गया है। इसका उपजिलाधिकारी, नगर पालिकाध्यक्ष, खंड विकास अधिकारी सहित अन्य विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

स्थानीय विकासखंड में क्षेत्र के 22 गरीब जोड़ों ने सामूहिक विवाह के लिए पंजीकरण कराया है। इन सभी लोगों का विवाह नगर के एक लॉन में 12 दिसंबर को होगा। बीडीओ नान्हू राम ने बताया कि वर्तमान समय में भी पंजीकरण कराया जा सकता है। इस विवाह का खर्च सरकार की ओर से उठाया जाता है। इसके लिए स्थान का चयन कर लिया गया है। इसका निरीक्षण उपजिलाधिकारी विनय कुमार गुप्ता ने किया और सुरक्षा संबंधित जरूरी दिशा-निर्देश कोतवाली प्रभारी हेमंत कुमार सिंह को दिया। वाहन पार्किंग आदि की व्यवस्था का भी उन्होंने जायजा लिया। नगर पालिका अध्यक्ष एहसान जफर ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नगर पालिका की ओर से हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। इस दौरान एडीओ समाज कल्याण दीनबंधू सिंह, पप्पू राय, नदीम, संजय जायसवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें