फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने आकर्षण रंगोली बना लूटी वाहवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शैक्षिक सत्र में अवध पब्लिक स्कूल जयनगर में सोमवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने एक से बढ़कर एक आकर्षक रंगोली बनाकर खूब वाहवाही लूटी। रेड हाउस को विजयी घोषित किया गया।
विज्ञापन

हर वर्ष शैक्षिक सत्र में अवध पब्लिक स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी इसका आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न कक्षाओं की छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान उनकी तरफ से एक से बढ़कर एक मनमोहक आकर्षक रंगोली बनाई गई। निर्णायक मंडल ने रेड हाउस को विजयी घोषित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य किरन सिंह ने कहा कि छात्राओं द्वारा बनाए गए रंगोली की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों की प्रतिमा में निखार आता है। छात्राओं की हौसलाअफजाई करते हुए कहा कि वह इस तरह से आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेकर अपनी कला का प्रदर्शन करें। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यापकों एवं अध्यापिकाओं की सराहनीय भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें