फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में रही दशहरा पर्व की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गाजीपुर। दशहरा का पर्व ग्रामीण क्षेत्रों में उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कई जगहों पर रावण के पुतले का दहन तथा मेले का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार को दशहरा का पर्व परंपरागत ढंग से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बैजलपुर स्थित प्राचीन महादेवा शिव मंदिर पर दशहरा का मेला लगा। इस बार रामलीला में सुसज्जित रथों पर सवार राम-रावण तथा उनके आगे हाथी घोड़े पर सवार सैनिकों के बीच हाईटेक युद्ध की लीला का मंचन किया गया। पीयूष राय लाला द्वारा किए गए रावण के अभिनय की लोगों ने जमकर सराहना की। रावण के पुतला दहन के बाद जबरदस्त आतिशबाजी की गई। इसके पूर्व दिन में कुश्ती-दंगल हुआ। रामलीला समिति के अध्यक्ष ओपी गिरी तथा मंत्री रवि पांडेय ने आभार प्रकट किया। मेले में आए लोगों ने सोमेश्वर महादेव के मंदिर में मत्था टेका। पुलिस की व्यवस्था न होने के चलते मंदिर पर आने वाले मार्ग पर शाम को जबरदस्त जाम लग गया। पुतला दहन के समय भाजपा के वरिष्ठ नेता दिनेश वर्मा, रामजी गिरी, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद राय, प्रहलाद राय लाला, अमित राय छोटे, गणेश गुप्ता, उमेश पांडेय आदि थे। मतसा : विजयदशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मलसा, ताड़ीघाट, मतसा, ढढनी, बेटावर, देवरिया, भगीरथपुर आदि जगहों पर भव्य मेले का आयोजन किया गया। बहादुरगंज : दशहरा पर्व पर दशानन का पुतला नगर के परंपरागत मार्गों से होते हुए रामलीला मैदान पहुंचा। राम-रावण के संवाद के बाद रावण के पुतले का दहन किया गया। इस दौरान मेले का आयोजन किया गया था। बिजली विभाग की लापरवाही के चलते रावण के पुतले को बड़ी कठिनाई से झुकाकर रामलीला मैदान ले जाया गया। गौरतलब है कि शांति समिति की बैठक में दुर्गा पूजा समिति एवं रामलीला समिति ने उच्च अधिकारियों से लटक रहे बिजली के तारों को ऊंचा करवाने की शिकायत की थी, जिसको संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक एवं एडीएम ने बिजली विभाग को समय पूर्व दुरुस्त कराने का निर्देश दिया था। इसको लेकर विभाग ने चौकसी दिखाई और बिजली का खंभा लगा दिया लेकिन तार खिंचवाने की जहमत नहीं उठाई। सेवराई : क्षेत्र में दशहरा का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। पूर्व पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने परेमन शाह पोखरा स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में 50 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया। पुतला दहन से पूर्व रामलीला मंच से भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस मौके पर रामप्रताप सिंह, श्यामबहादुर सिंह, संजीव, चंद्रशेखर, दीपू, आकाश सिंह कक्कू, संतोष, मनीष, कृष्णमोहन पांडेय, पुनीत, नवीन आदि थे। इसी प्रकार दिलदारनगर, जमानिया, सैदपुर, भांवरकोल, दुबिहा, नंदगंज, बहरियाबाद, शादियाबाद, सुहवल, करंडा, बिरनो, मरदह, सादात, जखनिया, देवकली, दुल्लहपुर, करीमुद्दीनपुर, भांवरकोल, कासिमाबाद आदि क्षेत्रों में भी परंपरा और उत्साह के साथ दशहरा का पर्व मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें