गाजीपुर। जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन अरुण सिंह को चार दिन की पेरोल मिली है। वह 14 अक्तूबर को अपनी बेटी की शादी में हिस्सा लेंगे। वह पेरोल की अवधि खत्म होने के बाद सेंट्रल जेल नैनी लौट जाएंगे। पूर्व भजपा नेता व प्रगतिशील मानव समाज पार्टी से जुड़े अरुण सिंह से मिलने सैकड़ों कार्यकर्ता उनके घर पहुंच गए। पेरोल पर आने के बाद उनके समर्थकों में काफी खुशी देखने को मिली।
करंडा की पूर्व ब्लाक प्रमुख रजावती देवी के पति अमरनाथ यादव की हुई हत्या के मामले में अरुण सिंह जेल में निरुद्ध हैं। 30 जनवरी 2016 को करंडा की पूर्व ब्लाक प्रमुख रजावती देवी के पति अमरनाथ यादव की हुई हत्या के मामले में अरुण सिंह जेल में निरुद्ध हैं। 14 अक्तूबर को उनकी पुत्री अमृता सिंह की शादी नगर के वंशी बाजार स्थित एक पैलेस से होनी है। बिटिया की शादी में भाग लेने के लिए कोर्ट ने अरुण सिंह को चार दिन की पुलिस कस्टडी में पेरोल दी है। उनके करीबियों की मानें तो शुक्रवार सुबह वह नैनी (इलाहाबाद) सेंट्रल जेल से निकले और गाजीपुर के लिए रवाना हो गए। उनके आने को लेकर परिवार, रिश्तेदारों सहित समर्थकों में खुशी के साथ ही उत्साह था। पहले भाजपा से जुड़े रहे और जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन तथा वर्तमान में प्रमासपा पार्टी से जुड़े अरुण सिंह बिटिया की शादी में भाग लेने बाद के 16 अक्तूबर को सेंट्रल जेल नैनी लौट जाएंगे। वह जनपद में पहुंचने के साथ ही सबसे पहले शादी स्थल पर पहुंचे और शादी के बाबत सारी जानकारी ली। अरुण सिंह की बेटी की शादी राजा मांडा एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. विश्वनाथ प्रताप सिंह के खानदान में हो रही है। इसे लेकर उनके समर्थक काफी उत्साहित हैं। इस समारोह में जनपद के साथ ही पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों से उनके चाहने वाले पहुंचेंगे।