फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन के प्लेटफार्म पर मृत मिला अज्ञात युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर। स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर रविवार की सुबह एक अज्ञात युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। स्टेशन अधीक्षक की सूचना पर जीआरपी शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुट गई है।
विज्ञापन

स्टेशन के प्लेटफार्म पर आज सुबह करीब पांच बजे एक युवक का शव मिला। जानकारी होने पर स्टेशन के अधिकारी और कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। स्टेशन अधीक्षक राजेश सुमन ने कंट्रोल के जरिए इसकी सूचना जीआरपी को दी। मौके पर पहुंची जीआरपी लोगोें से पूछताछ के बाद शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुट गई। मृतक नीला रंग का शर्ट, जींस और काला मोजा तथा जूता पहने हुए था। उसकी उम्र करीब 35 वर्ष थी। मुंह से झाग निकला हुआ था। इससे जीआरपी सहित अन्य लोग यह आशंका व्यक्त कर रहे थे कि शायद वह जहरखुरानी का शिकार हुआ है। जहरखुरान उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसका सामान लेकर फरार हो गए होंगे और उसे प्लेटफार्म पर छोड़ दिया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें