फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी जारी रहा उपवास धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद (गाजीपुर)। शहीद शशांक सिंह की प्रतिमा स्थानीय चौराहे पर स्थापित करने की मांग को लेकर चल रहा दो दिवसीय उपवास धरना दूसरे दिन गुरुवार को भी जारी रहा। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी भगवानदीन ने धरना स्थल पर पहुंच कर धरना समाप्त करने का अनुरोध कर दस दिन का समय मांगा लेकिन क्षत्रिय महासभा युवा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि धरना दो ही शर्तों पर समाप्त किया जाएगा। पहला शहीद की प्रतिमा चौक पर स्थापित करने के लिए तत्काल स्वीकृति प्रदान करें या शहीद शशांक के नाम के आगे से शहीद का दर्जा हटा दें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के बालाजी ने शहीद के पिता अरुण सिंह से फोन पर वार्ता की। इस दौरान धरना समाप्त करने का अनुरोध किया लेकिन श्री सिंह ने कहा कि वह स्वयं धरना स्थल पर आकर अपनी कलम से लिखित 10 दिन का समय ले लीजिए। इसके बाद अगर दस दिन में स्वीकृति नहीं मिली तो वह कासिमाबाद चौराहे पर आत्मदाह करेंगे। इस मौके पर जिला महामंत्री अभिजीत सिंह, प्रदेश सचिव आनंद सिंह, जिला उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह, कासिमाबाद प्रभारी भूपेंद्र सिंह, ब्लाक अध्यक्ष पंकज सिंह, अभय सिंह, मरदह प्रभारी विपिन सिंह, बिरनो ब्लाक मंत्री सूरज सिंह, प्रीतम सिंह, अनिल सिंह, शेषनाथ सिंह, भीम सिंह, अविनाश सिंह, अभिनंदन सिंह, मयंक सिंह, सौरभ सिंह, अवधेश सिंह, सोनू सिंह, अमन सिंह, अशोक सिंह, सुरेंद्र सिंह, अशोक मिश्रा, नसीरुद्दीनपुर के ग्राम प्रधान मुन्ना राजभर, शहीद के भाई सुधांशु सिंह, रोशन सिंह, गोलू सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें