फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस और ई-रिक्शा की टक्कर में नौ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के अदिलाबाद चौराहे पर मंगलवार को वाराणसी जा रही एक प्राइवेट बस और ई-रिक्शा में टक्कर होने से नौ लोग घायल हो गए। इसमें चार लोगों को गंभीर चोटें आई। सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पुरुषोत्तम मास में गंगा स्नान करके यूसुफपुर गुलेबाग मोहल्ले के लोग ई- रिक्शा पर बैठ कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान वाराणसी जा रही प्राइवेट बस अदिलाबाद चौराहे के पास ई-रिक्शा से टकरा गई। इससे ई-रिक्शा में बैठी मनाकी देवी (48), अनूप यादव (8), कलावती (52), नितीश (10), आदित्य (6) और सतीश (5) घायल हो गए। इसके अलावा दुर्घंटना के चलते बस का गेट खुल जाने से बस में सवार दो यात्री भांवरकोल थाना क्षेत्र के अवथहीं निवासी सोनल राय (15) और शीला राय (40) घायल हो गई। दुर्घंटना के बाद सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के लिए ले जाया गया जहां गंभीर रूप से घायल सोनल राय, शीला राय, आदित्य एवं सतीश को बेहतर इलाज के लिए डाक्टरों ने जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। दुर्घंटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बस एवं ई-रिक्शा को कोतवाली में ले जाकर खड़ा कर दिया। दुर्घटना के कारण बस के न जाने से बस में बैठे वाराणसी जाने वाले यात्रियों को काफी असुविधा उठानी पड़ी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें