फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गतिशील गाजीपुर कार्यक्रम में लगेंगी विकास कार्यों की प्रदर्शनी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। भाजपा के केंद्र सरकार के चार पूरा होने पर 27 मई को शहर के लंका मैदान में गतिशील गाजीपुर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। मौके पर रेल राज्यमंत्री द्वारा कराए गए विकास कार्यों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। कार्यक्रम की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। मंच बनाने के साथ बैरिकेडिंग और जमीन को समतल करने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।
विज्ञापन

भाजपा के केंद्र सरकार के चार वर्ष पूरा होने पर लंका मैदान में गतिशील गाजीपुर कार्यक्रम का आयोजन 27 मई को होगा। इसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है। सभा के लिए मंच बनाने के साथ ही प्रदर्शनी के लिए लगने वाली स्टालों के लिए बैरिकेडिंग के साथ ही जमीन को समतल करने और लाइटिंग का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। कार्यक्रम की तैयारी रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के निजी सहायक सिद्धार्थ राय की देख-रेख में चल रहा है। निजी सहायक सिद्धार्थ राय ने बताया कि सरकार के चार वर्ष पूरा होने पर गतिशील गाजीपुर कार्यक्रम का आयोजन 27 मई को लंका मैदान में होना है। इसमें चार वर्ष में रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा से जुड़े जीतने भी विकास कार्य हुए, उससे संबंधित विकास प्रदर्शनी लगाई जाएगी। सभा का भी आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में नोकिया, इंनटेल, एयरटेल, बीएसएनएल, रेलवे, सुलभ सहित लगभग 25 कंपनियां भाग लेंगी, जो आने वाले समय में विभिन्न क्षेत्रों में जिले में काम करेंगी। श्री राय ने बताया कि इस अवसर पर रेल राज्यमंत्री के विकास कार्यों से जुड़ी आधे घंटे की फिल्म का प्रदर्शन करने के साथ ही विकास पत्रिका का विमोचन भी होगा। इस पत्रिका उपस्थित लोगों ने वितरण भी किया जाएगा। बताया कि प्रदर्शनी के लिए कुल 42 स्टाल लगाएं जाएंगे। कार्यक्रम की तैयारियां जोर-जोर से चल रही है, जिसे समय से पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें