गाजीपुर। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग एसोसिएशन एवं प्रियदर्शी बौद्ध बिहार-शेखपुरा डिहवां के संयुक्त तत्वावधान में बिररो के शेखपुर डिहवां गांव में रविवार को गौतम बुद्ध की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर तथागत गौतम बुद्ध एवं उनका धम्म नामक विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। इस मौके पर अंबिका सिंह कुशवाहा ने कहा कि गौतम बुद्ध का जन्म 563 ईसा पूर्व हुआ था। उन्होंने प्रज्ञा, शील, करुणा का मार्ग दिया तथा अविद्या को समस्त दुखों का कारण बताया।
मुख्य अतिथि शिवकुमार शास्त्री इंटर कालेज के प्रवक्ता चंद्रिका कुमार सिंह पटेल ने कहा कि तथागत गौतम बुद्ध ने सत्य, अहिंसा, स्वतंत्रता, समानता, न्याय एवं मैत्री की शिक्षाएं दी और उनकी शिक्षाओं को पूरे संसार ने माना। उन्होंने मानव को मानव के साथ मानवता का व्यवहार करना ही सद्धधर्म बताया। उन्होंने अनात्मवाद, अनित्यवाद, अनिश्वरवाद, पंचशील एवं अष्टांगिक मार्ग की भी शिक्षाएं दीं और कहा कि जब तक संसार में मानव रहेगा धम्म की प्रासंगिकता बनी रहेगी। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ त्रिशरण, पंचशील एवं बुद्ध वंदना के साथ महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया। इस मौके पर डा. शिवगोविंद सिंह कुशवाहा, डा.शिवकुमार कुशवाहा, कैलाश नाथ कुशवाहा, केदार राम, जमुना, प्रमोद, अमरीश कुमार, सोनू, सुमन, रवि, श्रीराम कुशवाहा, किशोर कुशवाहा, संजीव पटेल, धनंजय राम, राजेश बिंद, पप्पू यादव, धर्मेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता पूर्व प्रधान रामक ृत और संचालन राजकुमार सिंह कुशवाहा ने किया।