फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र:मंदिरों और घरों में आज विराजेगी मां

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर।
विज्ञापन

वासंतिक नवरात्र की शुरुआत 18 मार्च (रविवार) से हो रही है। मां शेरावाली की पूजन-अर्चन की तैयारी श्रद्धालुओं ने शनिवार को पूरी कर ली। नवरात्र के पहले दिन गहमर स्थित मां कामाख्या धाम, करीमुद्दीनपुर स्थित मां कष्टहरणी देवी, दिलदारनगर स्थित शायर माई, रेवतीपुर स्थित मां भगवती देवी, बहादुरगंज स्थित मां चंडी धाम, सैदपुर स्थित काली मंदिर, मुहम्मदाबाद स्थित मनोकामना देवी सहित जिले के अन्य प्रसिद्ध देवी मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए भक्तों का रेला उमड़ेगा। भक्त मां की आराधना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।
नवरात्र पर्व के मद्देनजर शहर के साथ ही जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में नवरात्र की शुरुआत से तीन दिन पहले ही पूजा सामग्री की दुकानें सज गई। नवरात्र के एक दिन पूर्व शनिवार को इन दुकानें पर सुबह से लेकर देर रात तक खरीदारी की सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के मिश्रबाजार, लालदरावाजा, महुआबाग, गोराबाजार, चीतनाथ, नखास, नवाबगंज, स्टेशन, सकलेनाबाद, रौजा सहित अन्य मुहल्लों में पूजा सामग्री की दुकानें सज गईं। इन दुकानों पर विभिन्न डिजाइनों की छोटी-बड़ी साइज से चुनरियां, नारियल, चंदन, रोरी सहित अन्य पूजा सामग्री उपलब्ध कराई गई थी। इसके अलावा, मिट्टी के सामान की बिक्री करने वालों दुकानदारों द्वारा पूजा में इस्तेमाल होने वाले कलश आदि भी उपलब्ध कराए गए थे। इन दुकानों पर दिन में 11 बजे के बाद से ग्राहकों के पहुंचने का जो सिलसिला शुरू हुआ, वह देर रात तक जारी रहा। मालूम हो कि नवरात्र में अधिकांश घरों में कलश की स्थापना की स्थापना कर लगातार नौ दिनों तक पूजन-अर्चन का कार्य किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें