फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवरात्रि:आज शिवालयों में उमड़ेगी आस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले में आज महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। इस मौके पर शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों में आस्था उमड़ेगी। सुबह से ही भक्तों के दर्शन-पूजन का जो क्रम शुरु होगा, वह देर शाम तक जारी रहेगा। भोले भंडारी के चरणों में शीश नवाकर श्रद्धालु उनसे अपने और परिवार के लिए मंगल का कामना करेंगे। शहर के गोराबाजार स्थित बूढ़ा महादेव, मरदह के महाहर धाम सहित अन्य कई शिव मंदिरों पर मेला का भी आयोजन किया जाएगा। शिवरात्रि को लेकर लोगों में पिछले कई दिनों से उत्साह दिखाई दे रहा था। मंदिर समिति के लोग भी इसकी तैयारी में जुटे हुए थे। आज महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। श्रद्धालु मंदिर परिसर में सजी दुकानों से भांग, धतूरा, प्रसाद, अगरबत्ती, फूल-माला, दूध सहित अन्य पूजा सामग्री की खरीद कर उसे शिव के चरणों में अर्पित कर अपने और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। भोर से ही दर्शन-पूजन का जो क्रम शुरु होगा, वह देर शाम तक बना रहेगा। मंदिरों में घंट-घड़ियाल बजने से आसपास का वातावरण भक्तिमय बना रहेगा। पर्व से एक दिन पूर्व मंदिर समिति के लोग मंदिरों को फूल-माला, बिजली के झालरों आदि से सजावट करने में जुटे रहे। शहर के ददरीघाट निवासी पंडित अजीत शास्त्री ने बताया कि 13 फरवरी को शिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। पूरे दिन त्रयोदशी और प्रदोष रहेगी। दूसरे दिन सूर्योदय से पहले तक शिवरात्रि रहेगी। सूर्योदय होने के बाद चर्तुदशी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें