फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधीक्षक ने चिकित्सक का काटा वेतन, रिपोर्ट भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आपात कालीन कक्ष में तैनात चिकित्सक के अनुपस्थित रहने पर सड़क दुर्घंटना में घायल मरीज के परिजनोें ने हंगामा शुरू कर दिया। स्वास्थ्य कर्मियों की सूचना पर पहुंचे सीएचसी अधीक्षक डॉ. उमेश कुमार ने घायल का इलाज करने के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बिना सूचना के अनुपस्थित चिकित्सक डॉ.एसपी गुप्ता का वेतन काटते हुए कार्रवाई के लिए सीएमओ को पत्र भेजा।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आपात सेवाओं के लिए तैनात चिकित्सक डॉ. एसपी गुप्ता बिना बताए ही अचानक गायब हो जाते है। इसके चलते दुर्घटना में घायल मरीजों का इलाज नहीं हो पाता है। इस पर केंद्र के अधीक्षक डॉ. उमेश कुमार ने अनुपस्थित चिकित्सक का एक दिन का वेतन काटने के साथ कार्रवाई के लिए सीएमओ को पत्र लिखा है। इस संबंध में अधीक्षक डॉ. उमेश कुमार ने बताया कि चिकित्सक को इमेरजेंसी डयूटी के लिए तैनात किया गया था। चिकित्सक बिना किसी सूचना के अनुपस्थित है। उनका एक दिन का वेतन काटते हुए कार्रवाई के लिए पत्र उच्चाधिकारियों के पास भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें