गाजीपुर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की ओर से अपनी मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार कर किया जा रहा धरना-प्रदर्शन शुक्रवार को स्थानीय तहसील परिसर में जारी रहा। इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि मांग पूरा होने तक उनका संघर्ष जारी रोगा।
उन्होंने कहा कि सरकार वादाखिलाफी कर रही है। लेखपाल मांग पूरा होने तक पीछे हटने वाले नहीं हैं। इस अवसर पर अध्यक्ष विनोद कुमार यादव, केशव प्रसाद, विरेंद्र सिंह यादव, धीरेंद्र सिंह, रमेशचंद्र, लालचंद राम, भुलेटन सिंह यादव, उदयप्रताप यादव, रमेश राम, चितरंजन कुमार चौहान, संजय पांडेय, झिंगुरी राम, संतोष पांडेय, राजेंद्र यादव, रामराज राम, बेचूराम, रमाकांत शुक्ल, नेहा यादव, पूजा, कमला यादव, संगीता यादव, शालिनी राय, वंदना यादव, सविता, श्वेता, शशिप्रभा, नीशू पांडेय, नेहा सिंह, जया सिंह, नीतू सिंह, चित्रा चौरसिया, पूजा सिंह, अंकिता मिश्र, अनुराधा यादव, किरन वर्मा, रागिनी पांडेय ने विचार व्यक्त किया। संचालन जिला मंत्री रामलखन राम ने किया। विभिन्न कर्मचारी नेताओं नें मांगों का समर्थन किया।