फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों ने भदौरा रेलवे स्टेशन पर किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई (गाजीपुर)। स्थानीय भदौरा रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। इसकी जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे स्टेशन मास्टर ने किसी-तरह से यात्रियों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गोड़सरा गांव निवासी मोहम्मद आजाद खान अपने किसी कार्य से भदौरा रेलवे स्टेशन से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान गिरकर चुटहिल हो गए। यह देख यात्री हंगामा शुरू कर दिए। सभी यात्री स्टेशन मास्टर धीरज कुमार से शिकायत बुक लेकर प्लेटफार्म पर फुट ओवरब्रिज, पेयजल, रेलवे स्टेशन से रेलवे क्रासिंग जाने वाले मुख्य मार्ग की दुर्दशा आदि की शिकायत की। यात्रियों ने बताया कि पिछले कई वर्षों से स्टेशन पर निर्माण कार्य चल रहा है। लेकिन बावजूद इसके अभी तक अधूरे कामों को छोड़कर संबंधित ठेकेदार काम बंद कर चले गए हैं। जिससे आए दिन रेलवे स्टेशन पर यात्रा करने वाली यात्री गिरकर चुटहिल होते रहते हैं। स्टेशन मास्टर धीरज कुमार ने किसी तरह समझा बुझाकर यात्रियों को शांत कराया। इस मौके राकेश सिंह पिंटू, डॉ कामेश्वर सिंह, राज बहादुर चौबे, पंकज रौनियार, आशीष गुप्ता अंकु, मुनमुन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें