फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में पहली बार आगमन पर हाथों-हाथ लिए गए डा. पांडेय

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद डा. महेंद्रनाथ पांडेय के पहली बार जिले में आगमन पर शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने उन्हें हाथों-हाथ ले लिया। इस दौरान जिले की सीमा में प्रवेश से लेकर बंशीबाजार स्थित कार्यक्रम स्थल तक उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया। अपने स्वागत से अभिभूत डा. पांडेय ने कहा कि देश के कई राज्यों में पार्टी की सरकार है। सरकार जनाकांक्षाओं के अनुरूप कार्य कर रही है। आगामी निकाय चुनाव में प्रदेश में भाजपा अपना परचम लहराएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर आगामी निकाय चुनाव में पार्टी को कामयाब बनाने की अपील की। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता अनिल पांडेय एवं छात्रनेता विवेकानंद पांडेय ने प्रदेश अध्यक्ष को चांदी का मुकुट पहनाकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, जमानिया की विधायक सुनीता सिंह, सदर विधायक डा. संगीता बलवंत, एमएलसी केदारनाथ सिंह, पार्टी के जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह, प्रभुनाथ चौहान, नंदकिशोर पांडेय, कृष्णबिहारी राय, नगर पालिकाध्यक्ष विनोद अग्रवाल, नगर अध्यक्ष रासबिहारी राय, पूर्व विधायक सिंहासन सिंह, सचिदानंद सिंह, रेल राज्यमंत्री के प्रतिनिधि सुनील सिंह, पूर्व विधायक पशुपतिनाथ राय, पूर्व विधायक उदयप्रताप सिंह, पूर्व एमएलसी प्रो. बाबूलाल बलवंत, रामहित राम, ओमप्रकाश राय, जयसूर्य भट्ट, अखिलेश सिंह, बृजेंद्र राय, सचिदानंद राय चाचा, बृजनंदन सिंह, मीरा श्रीवास्तव, रुद्रा पांडेय, माया सिंह, नरेंद्र सिंह, परीक्षित सिंह, शशिकांत शर्मा, अनिल यादव, रमेश सिंह एवं ऊषा सिंह एवं अच्छेलाल गुप्ता आदि उपस्थित थे। सैदपुर संवाददाता के अनुसार तहसील गेट पर स्वागत करने वालों में अविनाश बरनवाल, नवीन अग्रवाल, डा.पीएन सिंह, विकास बरनवाल, नंदलाल सिंह, अखिलेश सिंह भीम, संजय वर्मा, विजयशंकर पांडेय, पूर्व चेयरमैन हरीनाथ सोनकर, राधेश्याम मोदनवाल, प्रवीण कुमार, सुधीर पाटिल, हिमांशु सोनी, पंकज अग्रवाल, सुमन कमलापुरी आदि मौजूद थे। इसके पहले डॉ. पांडेय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कोतवाली मोड़ पर सुशीला सोनकर, पूर्व चेयरमैन शीला सोनकर, मीरा श्रीवास्तव, साधु सोनकर, मनोहर सोनकर आदि ने स्वागत किया। औड़िहार में हुए स्वागत में राकेश सिंह, दीपक सिंह, अतुल बरनवाल, गिरीश गुप्ता, मनीष तिवारी, शादी भादी में ग्राम प्रधान धर्मेंद्र सिंह, रविंद्र तिवारी के नेतृत्व में स्वागत किया गया। सैदपुर में द बार एसोसिएशन ने तहसील में अधिकारियों की उदासीनता और भ्रष्टाचार को लेकर डॉ. पांडेय को पत्रक सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में जयप्रकाश सिंह, पंकज सिंह, नन्हकू सिंह, विनोद चौबे, रंगजी यादव, विनोद सिंह, दिवाकर राय आदि मौजूद रहे। देवकली संवाददाता के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्रनाथ पांडेय का बासूपुर, पियरी, देवकली, पहाड़पुर आदि स्थानों पर बैंडबाजे के साथ स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में केपी गुप्ता, दिलीप गुप्ता, गुरुप्रसाद गुप्ंता, नरेंद्र कुमार मौर्य, पवन वर्मा, प्रमोद, हंसराज, धर्मराज, रामलाल, मनोज कुशवाहा, रामधीरज शास्त्री, तेरसू यादव, फैलू सिंह, सुरेंद्र पांडेय, राजनाथ गुप्ता, सरनाम सिंह, प्रभुनाथ पांडेय, तेरसू यादव, कृपाशंकर कुशवाहा, जयप्रकाश चौहान, दयाशंकर पांडेय एवं तारा दूबे प्रमुख रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें