फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिन्हित किए जाएंगे युवाओं को भटकाने वाले

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। संयुक्त सशक्त युवा की ओर से रविवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि कार्यकर्ताओं, सदस्यों एवं पदाधिकारियों के मूल विचारों से भटकाव को देखते हुए टीम का गठन किया जाएगा जो संगठन के युवाओं को भटकाव से रोकने का काम करेगी। साथ ही युवाओं को भटकाने वाले लोगों को भी चिन्हित किया जाएगा। टीम किसी भी संगठनात्मक कार्यकर्ताओं के अधीन कार्य न करते हुए अपनी रिपोर्ट स्वतंत्र रुप से संगठन के उच्चाधिकारियों को प्रमाणिकता के आधार पर प्रस्तुत करेगी।
विज्ञापन

इससे संगठन के तीन मूल उद्देश्य चरित्र निर्माण, आत्म निर्भरता एवं नैतिकता को चरितार्थ करने में सहायता प्राप्त होगी। संगठन की ओर से तीन माह से संचालित गो-ग्रीन अभियान का समापन आमघाट सहकारी कालोनी स्थित गांधी पार्क में ट्री गार्ड और पौधा लगाकर किया गया। साथ ही संगठन की ओर से गांधी पार्क में चल रहे सुबह के श्रमदान अभियान को जारी रखते हुए संगठन के एक और अभियान पर्टिकुलर्स विजिट अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। यह शाम 6 से 8 बजे के बीच चलेगा। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नीरज, जिलाध्यक्ष सुरजीत, राहुल, मनीष, कृष्णा, रीशु, एहतेशाम, विकास, रंजीत, गोपाल, छोटे लाल, अभिषेक गौरव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें