मुहम्मदाबाद। स्थानीय विकास खंड के हाटा गांव में गुरुवार को ग्रामीणों एवं स्कूली बच्चों ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान गांव के लोगों को गांव को साफ-सुथरा रखने के प्रति जागरूक किया।
स्कूली बच्चों ने ग्राम प्रधान नीलम गुप्ता के नेतृत्व में स्वच्छता से सबंधित स्लोगन लिखा हुआ बैनर एवं तख्तियां लेकर पूरे गांव में रैली निकालकर लोगों से गांव को स्वच्छ रखने की अपील किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भोला गुप्ता ने कहा कि गांव को स्वच्छ बनाकर हम लोग गांव के लोगो को बहुत से संक्रामक बीमारियों से बचा सकते है। गंदगी एवं हरे पेड़ों की कटाई के चलते पर्यावरण दूषित हो रहा है। इससे कई तरह की बीमारियां जन्म लेती है, जिसके इलाज में काफी धन का अपव्यय होता है। हमे अपने आसपास सफाई रखकर एवं पौधोरोपण करके पर्यावरण का संतुलन बनाए रखना होगा। तभी हमारी आने वाली पीढ़ी स्वच्छ वातावरण में सांस ले सकेगी। रैली में ग्राम प्रधान नीलम गुप्ता, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भोला गुप्ता, ग्राम पंचायत अधिकारी निशा मौर्या, ब्लाक कोआर्डिनेटर शिव जी, स्वतंत्र कुमार, अजय कुमार कुशवाहा, लल्लन प्रसाद, मनीष कुशवाहा, सत्येंद्र शर्मा, सरिता गौतम, राजा राय, विशाल राय, अशोक राय, सोहन कश्यप के अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सफाई कर्मी एवं गांव के गणमान्य नागरिक शामिल रहे।