तीसरे चरण में होने वाले चुुनाव की नामांकन की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई।
चार
ब्लाकों के जिला पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए पहले दिन
1856 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। तीसरे चरण में सदर, बिरनो, करंडा और
देवकली में चुनाव कराया जाना है।
रिटर्निंग अधिकारी विद्याशंकर सिंह ने
बताया कि सदर की 4 एवं बिरनो एवं करंडा 3-3 तथा देवकली की 5 सहित 15 सीट के
लिए 209 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा। सदर विकासखंड के रिटर्निंग अधिकारी
राजेश मिश्र ने बताया कि ब्लाक की क्षेत्र पंचायत सदस्य पद की 110 सीट के
लिए सर्वाधिक 501 प्रत्याशियों ने नामांकन किया।
बिरनो ः रिटर्निंग अधिकारी
इन्द्रसेन सरोज के अनुसार ब्लाक की 83 सीट के लिए 327 प्रत्याशियों की तरफ
से पर्चा दाखिल किया गया। करंडा ः 72 सीट के लिए 302 प्रत्याशियों ने
नामांकन किया। देवकली ः क्षेत्र पंचायत सदस्य पद की 113 सीट के लिए 517
नामांकन हुआ।