फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 18 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला 18348 वोटर करेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
(फोटो भी)
विज्ञापन

प्रधान पद की चार सीटों के उपचुनाव का मतदान आज
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। जिले में ग्राम पंचायत के प्रधान पद की चार सीटों के उपचुनाव के तहत बृहस्पतिवार को मतदान कराया जाएगा। इन सीटों पर 18 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला 18348 मतदाता मताधिकार का प्रयोग कर करेंगे। इसके लिए कुल 33 बूथ बनाए गए हैं। चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।
प्रधान पद के उपचुनाव के लिए मतदान कार्मिक सुबह ब्लाक मुख्यालय पर पहुंचना शुरू हो गए थे। मतपेटी एवं मतपत्रों के वितरण के लिए काउंटर बनाए गए थे। दोपहर में पोलिंग पार्टियां ब्लाक मुख्यालयों से मतदान केंद्रों के लिए मतपत्र एवं मतपेटियों को लेकर कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना हुई। मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा। सुहवल संवाददाता के अनुसार रिटर्निंग अधिकारी गौरव द्विवेदी ने बताया कि मतदान के लिए कुल 104 कार्मिक लगाए गए हैं, जबकि 20 रिजर्व में रखे गए हैं। 26 बूथ एवं सात मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शांतिपूर्ण चुनाव के लिए एक प्लाटून पीएसी के अतिरिक्त 13 उपनिरीक्षक, 71 कांस्टेबल एवं हेड कांस्टेबल, 29 महिला आरक्षी के अतिरिक्त रेवतीपुर थाना के थानाध्यक्ष दो उपनिरीक्षक, 14 कांस्टेबल एवं पांच महिला आरक्षियों की ड्यूटी लगाई गई है। पोलिंग पार्टियों के रवाना होते समय एवं मतदान केंद्रों का उपजिलाधिकारी सेवराई राजेश प्रसाद चौरसिया ने निरीक्षण किया। उन्होंने स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर बीडीओ सुरेंद्र सिंह राणा, थानाध्यक्ष प्रशांत चौधरी, उपनिरीक्षक हरिश्चंद्र वर्मा, उपनिरीक्षक साहिर सिद्दीकी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें