फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 232 कुंतल हुई गेहूं की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले में गेहूं की खरीद शुरू हो गई है। विपणन शाखा के विभिन्न केंद्रों की ओर से 23.20 एमटी यानी 232 कुंतल से अधिक की खरीद की गई है। बीते वर्ष अब तक 157 एमटी से ज्यादा की खरीद की गई थी। आने वाले दिनों में खरीद में तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

शासन की ओर से जिले को इस वर्ष 71500 एमटी का लक्ष्य सौंपा गया। इसके लिए विभिन्न संस्थाओं के 61 क्रय केंद्रों का चयन किया गया। इनमें विपणन के 16, पीसीएफ के 24, यूपी एग्रो दो, पीसीयू पांच, कर्मचारी कल्याण निगम तीन, नेफेड आठ, सहकारी समिति दो एवं एफसीआई का एक केंद्र शामिल है। खरीद करने वाली संस्थाओं को लक्ष्य आवंटित कर दिया गया है। इनमें विपणन 32500, पीसीएफ 23 हजार, एग्रो दो हजार, पीसीयू, कर्मचारी कल्याण निगम एवं एफसीआई को तीन-तीन हजार तथा नेफेड को पांच हजार एमटी खरीद का लक्ष्य सौंपा गया है। खरीद के लिए पहली अप्रैल से 15 जून तक की अवधि निर्धारित की गई है। जिले में खरीद शुरू हो गई है। विपणन संस्था के पांच केंद्रों की ओर से 23.20 एमटी यानी 232 कुंतल की खरीद सात किसानों से की गई है। पिछले वर्ष अब तक 157.95 एमटी खरीद की गई थी। इस संबंध में जिला खाद्य विपणन अधिकारी रतन कुमार शुक्ला ने गेहूं की खरीद में जल्द तेजी आने की उम्मीद व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें