फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते पर बह रहा पानी, आवागमन में परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवतीपुर। स्थानीय गांव के दक्षिण तरफ दलित बस्ती में जाने वाले मुख्य सड़क की नालियों की साफ-सफाई न किए जाने से गंदा पानी मार्ग पर बह रहा है। इससे जहां आवागमन करने वालों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पानी से बदबू आने से लोगों को संक्रामक बीमारियों का भय सता रहा है। इसको लेकर लोगों में रोष गहराता जा रहा है। समस्या को लेकर कभी भी लोगों का गुस्सा फूट सकता है।
विज्ञापन

स्थानीय गांव के दक्षिण तरफ दलित बस्ती में जाने वाले मुख्य सड़क की पानी निकासी के लिए नाली का निर्माण तो कराया गया है, लेकिन सफाई कर्मियों द्वारा इसकी साफ-सफाई न किए जाने से करीब छह माह से रास्ते पर गंदा पानी बह रहा है। काफी दूरी तक पानी फैले रहने के साथ ही कीचड़ फैला हुआ है। इससे आवागमन करने वालों को फजीहतों का सामना करना पड़ रहा है। लोग गंदे पानी के बीच से आने-जाने को विवश हो रहे हैं। तमाम लोग दूसरे रास्ते से आने-जाने को विवश हो रहे हैं, जबकि जिनको गंतव्य तक पहुंचने के लिए यही मार्ग सहारा है, वह कीचड़-पानी के बीच आवागमन कर रहे हैं। पानी से बदबू आने से लोगों को संक्रामक बीमारियों का भय सता रहा है। इससे लोगों में रोष गहराता जा रहा है। गांधी, पन्नालाल, हीरा, सोहन कुमार, अजीत कुमार, मिथिलेश राम आदि ने बताया कि कई बार ग्राम प्रधान को समस्या से अवगत कराया गया है, लेकिन उनकी तरफ से ध्यान नहीं दिया जा रहा है। समस्या को लेकर लोगों को गुस्सा कभी भी फूट सकता है। इस संबंध में प्रधान प्रतिनिधि उपेंद्र शर्मा ने बताया कि नाला से पानी निकासी प्रभावित होने से समस्या उत्पन्न हुई है। जल्द ही समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें