फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा की

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन मंगलवार को भी जारी रहा। सभी पांच केंद्रों पर मंगलवार को 80 हजार से ज्यादा कापियों का मूल्यांकन हुआ। राजकीय सिटी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य हरेंद्र कुमार ने बताया कि मूल्यांकन केंद्र पर मंगलवार को 27 हजार 334 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। इसी तरह राजकीय बालिका इंटर कालेज में 7500, श्री शिवपूजन इंटर कॉलेज में 25 हजार 481, इंटर कालेज मुहम्मदाबाद में 18 हजार 668 तथा नंदगंज शहीद स्मारक इंटर कालेज में 1511 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। इस तरह से अब तक सभी पांच केंद्रों पर नौ लाख 90 हजार 211 कापियों का मूल्यांकन पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें