फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यापकों को निलंबित करने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह (गाजीपुर)। जिले में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों की परीक्षा संचालित हो रही है। इस परीक्षा के निरीक्षण के क्रम में जिला बेसिक शिक्षाधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता ने मंगलवार को दिन में बिरनो एवं मरदह विकास खंड क्षेत्र के कई परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान लापरवाही बरतने पर दो अध्यापकों को निलंबित कर दिया। बीएसए ने बताया कि मरदह ब्लॉक के एक प्राथमिक विद्यालय पर निरीक्षण के समय परीक्षा के दौरान बच्चे टहलते मिले। उन्होंने दो अध्यापकों एवं शिक्षामित्र का मानदेय रोकने का निर्देश दिया। इसके बाद एक पूर्व माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान परीक्षा में बच्चों की उपस्थिति नाममात्र पाए जाने पर एक अध्यापक तथा एक अन्य के अनुपस्थित मिलने पर दोनों अध्यापकों को निलंबित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें