फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं को मतदान की शपथ दिलाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। क्षेत्र के दरौली गांव स्थित रामकली महिला महाविद्यालय में मंगलवार को मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें मतदान जरूर करने को लेकर शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्रबंधक डा. हरिश्चंद्र सिंह ने फीता काटकर की। इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं को जागरूक करते हुए मतदान करने की शपथ दिलाई गई। उन्हें मतदान के बारे में बताया गया। महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. हरिश्चंद्र सिंह ने छात्राओं को मतदान के महत्व को बताते हुए अपने घर, परिवार तथा समाज में मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए कहा। बताया कि मतदान मजबूत लोकतंत्र का आधार है। इसीलिए सभी को लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाना चाहिए। हम एक लोकतांत्रिक देश के स्वतंत्र नागरिक हैं। लोकतांत्रिक प्रणाली के तहत जितने अधिकार नागरिकों को मिलते हैं, उनमें सबसे बड़ा अधिकार है वोट देने का अधिकार। इस अधिकार को पाकर हम मतदाता कहलाते हैं। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. विंध्यवासिनी, डॉ. गीता सिंह, डॉ आशुतोष सिंह, कामेश सिंह, रामशीष सिंह, सतेंद्र, अभय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें