गाजीपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने अपनी मांगों के समर्थन में गुरुवार को राजकीय सिटी इंटर कॉलेज से मशाल जुलूस निकाला। विभिन्न रास्तों से होता हुआ जुलूस सरजू पांडेय पार्क पहुंच कर सभा में तब्दील हो गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि मांग पूरा होने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। सभा के बाद मुख्यमंत्री को जिलाधिकारी के माध्यम से नौ सूत्री मांगों का पत्रक दिया गया। मशाल जुलूस में अध्यक्ष बेचन सिंह यादव, मंत्री हरिकेश सिंह यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष डा. रामबदन सिंह, भानूप्रताप सिंह, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, सलाहुद्दीन अहमद, शिवजी सिंह, अशोक चौहान, राजेश कुमार सिंह यादव, बेचई राम, विपिन कुमार सिंह, बसंत सिंह, प्रमोद पांडेय, रामजी सिंह, शिववचन पांडेय आदि शिक्षक उपस्थित थे।