फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलुआ टप्पा कठउत में शवदाह गृह के निर्माण के लिए भूमि चिन्हित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद(गाजीपुर)। मुहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र में शवदाह गृह बनाने के लिए सरकारी स्तर पर कवायद शुरू कर दी गई है। उपजिलाधिकारी एवं स्थानीय राजस्व अधिकारी की ओर से स्थानीय विकासखंड के बलुआ टप्पा कठउत ग्राम में शवदाह गृह के निर्माण के लिए भूमि चिन्हित कर जिलाधिकारी के पास भेज दी गई है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के निर्देश पर अंत्येष्टि स्थल के लिए उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने बलुआ टप्पा कठउत ग्राम में जाकर अंत्येष्टि स्थल के निर्माण के लिए शासनादेश के क्रम में स्थल का निरीक्षण किया गया। क्षेत्रीय एवं सम्मानित लोगों को एकत्र कर शासन की मंशा के अनुसार शवदाह गृह निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराने पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान ग्राम सुल्तानपुर के निवासी रामसागर प्रधान द्वारा स्वयं तथा अपने भाइयों के गाटा संख्या 92 क्षेत्रफल 0,076 हे. भूमि स्वेच्छा से देने का प्रस्ताव किया गया। रामसागर प्रधान ने बताया कि हमारी इस भूमि पर विगत सौ वर्षो से लगभग 500 ग्रामों के लोगों द्वारा अंत्येष्टि की कार्रवाई किया जाता रहा है। वर्तमान मे भी किया जा रहा है। उन्होंने बिना किसी जोर दबाव के शवदाह गृह के लिए उक्त भूमि देने पर सहमति जताई। उपजिलाधिकारी द्वारा प्रस्तावित भूमि का शवदाह गृह के निर्माण के लिए नजरी नक्शा बनाकर जिलाधिकारी के पास प्रेषित कर दिया गया है। लोगों ने शासन की इस पहल का स्वागत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें