फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्यूलेटर में खराबी से गुल रही डेढ़ सौ गांव की बती

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवतीपुर/सुहवल(गाजीपुर)। बेटाबर गांव में स्थित एक बागीचा में 33 हजार लाइन के इंस्यूलेटर में शुक्रवार की सुबह खराबी होने से तीन विद्युत उपकेंद्रों से संबंधित करीब डेढ़ सौ गांव की बत्ती गुल हो गई। घंटों बाद भी देर शाम आपूर्ति सुचारू न होने से लोगों को तरह-तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि कर्मचारी खराबी को ठीक करने में जुटे रहे।
विज्ञापन

मालूम हो कि 132 केवी विद्युत उपकेंद्र जमानिया से क्षेत्र के ढढ़नी, रेवतीपुर, सुहवल एवं ताड़ीघाट विद्युत उपकेंद्र को आपूर्ति होती है। इन तीनों उपकेंद्रों से मलसा, अंधारीपुर, खजुहां, माधोपुर, ढढनी, मेदिनीपुर, सुहवल, गौरा, बवाडा, सुजानपुर, कल्यानपुर, पटकनियां, टौंगा, डेढ़गावां, पटखौलिया, अड़रिया, रेवतीपुर, टौंगा, रामपुर, नवली, उतरौली, त्रिलोकपुर, गोपालपुर, तिलवां, उधरनपुर सहित करीब डेढ़ सौ गांव में विद्युत आपूर्ति होती है। शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे बेटाबर गांव स्थित एक बागीचे से गुजरने वाली 33 हजार हाईटेंशन विद्युत खंभे के इंस्यूलेटर के खराब होने से तीनों विद्युत उपकेंद्र से संबंधित करीब डेढ़ सौ गांव की बत्ती गुल हो गई। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई। परेशान हाल लोग अब-तब बिजली आने का इंतजार करने लगे। घंटों बाद भी आपूर्ति सुचारू न होने से बैट्री चार्ज न होने पर लोगों के इनवर्टर के साथ ही मोबाइल भी बंद हो गए। बैंक के साथ ही थाना का भी कार्य प्रभावित रहा। पानी के लिए लोग परेशान रहे। शाम छह बजे तक बिजली का दर्शन नहीं हो सका था और लोग परेशान थे। इस संबंध में देर शाम करीब छह बजे जमानिया विद्युत उपखंड के अधिकारी बीके राव ने बताया कि खराबी को दुरुस्त करने का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। काम पूरा होते ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें