मुहम्मदाबाद(गाजीपुर)। शहीद स्मारक राजकीय महाविद्यालय के दो दिवसीय क्रीड़ा समारोह का शुभारंभ गुरुवार को महाविद्यालय के प्राचार्य डा. बीएम प्रसाद ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उद्घाटन समारोह में प्राचार्य ने मार्च पास्ट की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल स्वस्थ समाज के निर्माण में सहायक है। यह तन तथा मन दोनों को सशक्त एवं सबल बनाता है।
उन्होंने कहा कि क्रीड़ा में महत्व विजय का नहीं वरन प्रतिभाग का है। क्रीड़ा प्रभारी मु. राशिद रब्बानी ने प्राचार्य को अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। प्रथम दिन के खेल में गोला फेंक प्रतियोगिता बालक वर्ग में बीए द्वितीय वर्ष के दीपक यादव पहले, बीए प्रथम वर्ष के गुलशन यादव दूसरे एवं बीए द्वितीय वर्ष के सोनू कुमार बिंद तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में बीए प्रथम वर्ष की सपना वर्मा प्रथम, साक्षी गुप्ता द्वितीय एवं रीता कनौजिया तृतीय स्थान पर रहीं। इस अवसर पर डा. राजेश कुमार, डा. रामकृष्ण, डा. आनंद सिंह, अरुण कुमार, रमेशचंद्र, डा. सुनील कुमार पांडेय, प्रवेश कुमार सिंह, डा. अवनीश कुमार सिंह आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डा. राजेन्द्र प्रसाद द्विवेदी ने किया।