फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिग्नल जालंधर और मेजबान मेघबरन पीजी कालेज में होगा खिताबी मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
औड़िहार(गाजीपुर)। क्षेत्र के करमपुर स्टेडियम में 24वीं अखिल भारतीय मेघवरन सिंह स्मारक हाकी प्रतियोगिता आयोजित है। शुक्रवार को खेले गए सेमीफाइनल में सिग्नल जालंधर ने एआरसी शिलांग तथा मेजबान मेघबरन पीजी कालेज करमपुर ने सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) लखनऊ को हराकर खिताबी मुकाबले के लिए अपनी जगह सुरक्षित कर लिया।
विज्ञापन

पहला सेमीफाइनल सिग्नल जालंधर और एआरसी शिलांग के बीच खेला गया। मध्यांतर में जालंधर ने जोहान सिंह और प्रमोद के मैदानी गोल की बदौलत 2-0 की बढ़त बना ली। मध्यांतर के बाद शिलांग की टीम ने गोलकर स्कोर 2-1 कर दिया। मैच समाप्त होने पर सिग्नल जालंधर ने 2-1 से बाजी मार ली। दूसरे सेमीफाइनल में मेजबान करमपुर के चंद्रदीप सिंह ने गोलकर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। चंदन यादव ने गोलकर टीम को 2-0 से आगे कर दिया। इसके बाद एसएसबी लखनऊ के नवीन कुमार ने गोलकर स्कोर 2-1 कर दिया। मेजबान टीम ने दिलचस्प मुकाबले में 2-1 से जीत दर्ज की। अंपायर की भूमिका वीरेंद्र बहादुर सिंह, महेंद्र कोरिया, बृजेश कुशवाहा, मुकर्रम एवं सुरेंद्र गौड़ तथा स्कोरर की इंद्रदेव कुमार ने निभाई। अंत में आयोजक तेजबहादुर सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें