फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा की.

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिलाधिकारी के बालाजी ने शनिवार को कैंप कार्यालय पर विभिन्न विभागों की ओर से चलाए जा रहे कार्यक्रमों की समीक्षा की। मुख्य चिकित्साधिकारी से बच्चों को हेपेटाइटिस, पोलियो, बीसीजी के लगने वाले टीकाकरण तथा जिला चिकित्सालय में पोषण पुनर्वास केंद्र में बच्चों की संख्या, कंबल, भोजन आदि पूरी व्यवस्था की जानकारी ली।
विज्ञापन

बैठक में मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र एवं कार्यकर्ता की जानकारी लेने पर बताया गया कि 34 केंद्रों का चयन किया गया है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि ऐसे केंद्रों के भवनों का कायाकल्य हो। वहां खिलौने, खाने पीने की सामग्री, पढ़ाई के लिए चार्ट की व्यवस्था रहे तथा चयनित केंद्रों को माह जनवरी तक प्ले स्कूल में परिवर्तित किया जाए। बेसिक शिक्षाधिकारी श्रवण कुमार ने बताया कि माह जनवरी तक 50 ऐसे विद्यालय मॉडल स्कूल में परिवर्तित हो जाएंगे, जिसमें प्रोजेक्टर, स्पीकर, व्हाइट बोर्ड उपलब्ध रहेंगे। जिलाधिकारी ने समितियों में यूरिया की उपलब्धता की सूची बनाकर उपलब्ध कराने का निर्देश देते हुए कहा कि जहां-जहां यूरिया की मांग है वहां प्रत्येक दशा में उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें