फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर में चोट लगने से हुई थी महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करंडा (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के पुरैना गांव के सामने गंगा की रेत पर पानी में दो दिसंबर की दोपहर एक महिला का शव बक्सा में मिला था। जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुट गई थी। सात दिन बाद भी महिला की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

दो दिसंबर को मछुआरे गंगा में नाव से मछली मार रहे थे। दिन में करीब 12 बजे उनकी नजर रेत से सटे पानी में एक बक्से पर पड़ी, जो कंबल से लपेटा हुआ था। मछुआरों ने इसकी जानकारी अन्य लोगों को दी थी। इस पर कई लोग रेत पर पहुंच गए थे। कंबल को हटाया तो देखा था कि टिन का बक्सा था। बक्से का ढक्कन कई स्थानों पर उठा हुआ था। उसमें एक युवक ने झांका था तो देखा कि एक महिला की शव पड़ा था। इसकी जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब बक्सा खोला था तो देखा था कि बक्सा में एक महिला की शव बेतरतीब ढंग से रखा हुआ था। उसकी उम्र करीब 35 वर्ष थी और वह लाल रंग की छींटदार साड़ी पहनी हुई थी। पुलिस ने मौजूद लोगों से महिला का शिनाख्त कराया था, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। इसके बाद पुलिस ने शव को थाना लाकर शिनाख्त में जुट गई थी। जिन थाना में किसी महिला की गुमशुदगी की रिपोट दर्ज थी, उनके परिजनों को सूचना देकर थाना पर बुलाया। बावजूद इसके सातवें दिन भी महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह पुष्ट हुआ है कि महिला की मौत सर में चोट लगने से हुई थी। शव के शिनाख्त का प्रयास लगातार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें