गाजीपुर। वेलफेयर क्लब की ओर से नवंबर माह में आयोजित जनपद स्तरीय बौद्धिक ज्ञान प्रतियोगिता के अंतर्गत स्व. आनंद स्वरूप वर्मा स्मृति निबंध प्रतियोगिता का परिणाम शुक्रवार को प्रधान कार्यालय पीरनगर पर घोषित किया गया। क्लब परीक्षा प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि कनिष्ठ वर्ग में अर्चिता सिंह प्रथम, ज्येष्ठ वर्ग में अनुष्का सिंह और वरिष्ठ में प्रतिज्ञा सिंह प्रथम रहीं।
कनिष्ठ वर्ग में न्यू होराइजन एकेडमी की अर्चिता सिंह प्रथम, रेनबो मार्डन स्कूल नंदगंज की दिव्या कन्नौजिया द्वितीय तथा संत कबीर पब्लिक स्कूल तुलसीपुर के आशीष प्रजापति तृतीय स्थान पर रहे। इसके अलावा आर्यन पब्लिक स्कूल के प्रज्ञान दुबे तथा मार्टिंस चिल्ड्रेन एकेडमी मुहम्मदाबाद स्कूल के अलीना आफताब का चयन सांत्वना पुरस्कार के लिए लिया गया। वहीं ब्लू बर्ड्स इंटरनेशनल स्कूल आदर्श गांव की श्वेताराय तथा डालिम्स सनबीम स्कूल दिलदारनगर की अरीबा फराज खान को प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए चुना गया। इसी प्रकार ज्येष्ठ वर्ग में सेंट जांस स्कूल की अनुष्का सिंह तथा अनुभव कुमार सिंह रूप से संयुक्त रूप से प्रथम, सन फ्लावर कान्वेंट स्कूल की रुचि मौर्या द्वितीय तथा जवाहर नवोदय विद्यालय स्कूल की आस्था वर्मा तृतीय स्थान पर रही। जबकि शाह फैज स्कूल के आदित्य कुमार यादव तथा सेंट जोशेफ स्कूल फुल्लनपुर की कुमारी आरती का चयन सांत्वना पुरस्कार के लिए किया गया। वहीं सेंट जांस स्कूल के शुभ्र श्रीवास्तव तथा डालिम्स सनबीम स्कूल दिलदारनगर के अनस रजा खान को प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए चुना गया। वरिष्ठ वर्ग में गौरी शंकर पब्लिक स्कूल की प्रतिज्ञा सिंह प्रथम, सनफ्लावर कान्वेंट स्कूल नंदगंज की शिवांगी यादव द्वितीय तथा गौतम सनफ्लावर कांवेंट स्कूल के सत्यप्रकाश को तीसरा स्थान मिला। जबकि सनफ्लावर कांवेंट स्कूल की आस्था मौर्या तथा अग्रसेन पब्लिक स्कूल की कुमारी प्रिया को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया। वहीं अमृत प्रकाश यादव सन फ्लावर कान्वेंट स्कूल नंदगंज का प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए चयन किया गया। संस्था के पीआरओ अविनाश आनंद ने बताया कि सभी विजयी प्रतिभागियों को क्लब द्वारा जनवरी माह में आयोजित किए जाने वाले 23वें वेलफेयर उत्सव में शील्ड एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष डॉ. शरद कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष धीरेंद्र त्रिपाठी, संजय वर्मा, कोषाध्यक्ष अधिवक्ता चंद्रिका प्रसाद, जनपद गवर्नर पवन कुमार पांडेय, मनोज दूबे, आशुतोष सिंह, राहुल मिश्रा, अजय यादव, रामकुमार विश्वकर्मा, नौशाद अहमद, सतेंद्र श्रीवास्तव, अजय दुबे, सूर्यरेख मणि, रामनाथ कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।