फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ में मिथिलेश, फूलमती अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई(गाजीपुर)। न्याय पंचायत गहमर के इंटर कालेज में मंगलवार को न्याय पंचायत स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं शैक्षिक समारोह आयोजित किया गया। जिसमें कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय गहमर ने कबड्डी एवं खो-खो में बाजी मारी। प्राथमिक स्तर पर बालकों की 50 मीटर की दौड़ में मिथिलेश, 100 मीटर में राजू, बालिकाओं की 50 एवं 100 मीटर में फूलमती प्रथम रहे।
विज्ञापन

जूनियर बालकों की 100 मीटर में रवि, 200 मीटर में नितीश कुमार, 400 मीटर में लखन राजभर, बालिकाओं की 100 मीटर में लक्ष्मी पाल, 200 मीटर में अनुष्का प्रथम रहीं। बालकों की ऊंची कूद एवं लंबी कूद में हिमांशु एवं विशाल तथा बालिकाओं में खुशी पहले स्थान पर रही। मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान गहमर मीरा चौरसिया ने कहा कि खेल को हमेशा खेल की भावना के साथ ही खेलना चाहिए। इस दौरान विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य गहमर इंटर कालेज एपी राय, दुर्गा चौरसिया, रविंद्र सिंह, विवेक कुमार सिंह, रंजन सिंह, राकेश, मनोज, रामनारायन, राजेश यादव, अमरेंदर सिह, नागसेन, लालबहादुर, प्रेमचंद, जयवीर, दिलीप, अजय वर्मा, हेमचंद्र, पियूष सिंह, अमित आदि रहे। अध्यक्षता गहमर इंटर कालेज के अध्यक्ष मारकंडेय सिंह एवं संचालन संजय सिंह ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें