फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस: 649 में 17 आवेदन पत्रों का मौके पर निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन मंगलवार को किया गया। सदर तहसील में जिलाधिकारी के बालाजी की अध्यक्षता में 114 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। इसमें मौके पर मात्र एक का निस्तारण किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी के बालाजी ने प्राप्त आवेदनों को एक सप्ताह के भीतर संबंधित अधिकारी को जांच के बाद निष्पक्ष निस्तारण कराते हुए अवगत करने तथा बारावफात में गश्त वाले रास्ते की साफ-सफाई के लिए नगर पालिका को निर्देश दिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह, डीएफओ, उपजिलाधिकारी सदर शिवशरण अप्पा, परियोजना निदेशक विजय प्रकाश वर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. जीसी मौर्य, जिला विकास अधिकारी मिश्रीलाल, उपनिदेशक कृषि यूपी सिंह, तहसीलदार एवं अन्य जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। संपूर्ण समाधान दिवस में छह तहसीलों में 649 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 17 आवेदन पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया। सैदपुर संवाददाता के अनुसार उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 136 आवेदन पत्रों में तीन का मौके पर निस्तारण किया गया। कासिमाबाद संवाददाता के अनुसार तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 90 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिसमें मौके पर निस्तारण शून्य रहा। जखनिया संवाददाता के अनुसार तहसील में उपजिलाधिकारी विजयशंकर तिवारी की अध्यक्षता में 131 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिसमें दो का मौके पर निस्तारण किया गया। जमानिया संवाददाता के अनुसार तहसील में उपजिलाधिकारी विनय कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में 62 आवेदन पत्रों में छह का मौके पर निस्तारण किया गया। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार तहसील में उपजिलाधिकारी रमेश यादव की अध्यक्षता में 116 आवेदन पत्रों में पांच का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें