फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम देख मुग्ध हुए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई(गाजीपुर)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के भदौरा बस स्टैंड स्थित प्रखर प्रज्ञा कॉंवेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव उड़ान रविवार को समारोह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर छात्रों ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

समारोह में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम स्वागत गीत, सरस्वती वंदना, हास्य व्यंग्य, गंगा गीत, देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। अंकिता कुमारी ने दहेज प्रथा पर नाटक प्रस्तुत कर सबको भाव-विभोर कर दिया। अरबाज, जुनैद, आरजू, जीशान, कैफ, समीर ने कव्वाली पेश कर सराहना बटोरी। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि युवा नेता रितेश सिंह और पूर्व पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एव दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रधानाचार्य मदनमोहन शर्मा ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा, उपेंद्र कुशवाहा, जन्मेजय शुक्ला, चंद्रमा शर्मा, भरत लाल, लालबाबू जायसवाल, विपुल सिंह, कैलाशनाथ शर्मा, संतोष उपाध्याय, नेहा शर्मा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अर्जुन कुमार एवं प्रबंधक सुनैना देवी ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें