रेवतीपुर(गाजीपुर)। स्थानीय बाजार में मुहर्रम चालीसा टुर्नामेंट का आयोजन सोमवार को किया गया। इसमें गदका, बनेठी, तलवार, वाना आदि खेल हुए, जिसमें बक्सर तथा बलिया की टीमों के खिलाड़ियों ने प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबले में बलिया की टीम को विजेता घोषित की गई।
खेल का शुभारंभ बकसू ब्रह्म अकादनी के संस्थापक विनोद गुप्ता ने फीता काट कर किया। कहा कि खेल से प्रतिभा का निखार होता है। इस प्रकार के खेल कम जगहों पर ही देखने को मिलते है। इसके बढ़ावा दिया जाना चाहिए। इसके बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने अपनी अपनी प्रतिभा का जम कर प्रदर्शन किया। प्रधान प्रतिनिधि उपेन्द्र शर्मा ने विजेता टीम को शील्ड प्रदान किया। रेफरी की भूमिका कामिल अंसारी ने निभाई। इस मौके पर इमामुद्दीन, पाकी राय, सिद्धनाथ पांडेय, डॉ. बदरेआलम आदि मौजूद रहे।