बाइक चोर को पकड़ा, पुलिस को सौंपा
दिलदारनगर। थाना क्षेत्र के नगर के वार्ड नंबर-पांच में स्थित एक रेस्टोरेंट के बाहर रेस्टोरेंट संचालक की बाइक खड़ी थी। रविवार की दोपहर एक चोर उसे लेकर भाग रहा था। उस पर नजर पड़ते ही रेस्टोरेंट संचालक मेराज खां ने दौड़ाकर चोर को पकड़ लिया। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस चोर को थाना ले आई। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि चोर से पूछताछ की जा रही है। बाद में उसका चालान कर जेल भेजा जाएगा।
वेदप्रकाश