गाजीपुर। भाजपा के जिला कार्यालय पर रविवार को जिला पदाधिकारियों तथा मंडल अध्यक्षों की बैठक में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद के लिए मोबाइल फोन में नमो एप स्थापित करने की प्रक्रिया पूरी कर सत्यापन किया गया।
पार्टी के जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह ने बताया कि 17 अक्तूबर को प्रधानमंत्री की ओर से गाजीपुर लोकसभा क्षेत्र के सभी विधानसभा क्षेत्रों में लगभग 50 स्थानों पर बड़ी स्क्रीन के माध्यम से प्रधानमंत्री से सीधे संवाद स्थापित किया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम नगर के चीतनाथ घाट पर होगा, जहां संचार-रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा उपस्थित रहेंगे। जिलाध्यक्ष ने बूथ संरचना से संबंधित जानकारी लेते हुए इसे शीघ्र पूर्ण कर नए सदस्यता के लिए लोगों का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रोजेक्टर के माध्यम से आईटी संयोजक कार्तिक गुप्ता के नेतृत्व में नमो एप के संचालन संबंधी सभी प्रक्रियाओं का प्रशिक्षण दिया। नमो एप से आलोक शर्मा ने विस्तार से परिचित कराते हुए बताया कि इसके माध्यम से किसी भी केंद्रीय मंत्री, प्रधानमंत्री तथा गांव गरीब की जुड़ी समस्याओं को उचित पटल तक पहुंचाया जा सकता है। इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय, लोकसभा के संयोजक प्रभुनाथ चौहान, सरोज मिश्रा, लालसा भारद्वाज, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुमित तिवारी, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष फैयाज अहमद, अच्छेलाल गुप्ता, सोमारू चौहान, हरेंद्र यादव, चतुर्भुज चौबे, राजकुमार चौबे, अमरेश गुप्ता, शशीकांत शर्मा, विभा पाल, मनोज बिंद, अभय मौर्या, उमाशंकर यादव, सुदर्शन कनौजिया आदि उपस्थित थे।