फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले को मिलेगी प्रोत्साहन राशि

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सुहवल। सरकार की योजना रंग लाई तो अब सड़क दुर्घटनाओं में कोई घायल सड़क पर नहीं तड़फेगा। सरकार सड़क दुर्घटना में घायल को जिला अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को नेक आदमी स्कीम के तहत दो हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देगी। खास बात यह है कि अस्पताल में चिकित्सक ऐसे किसी व्यक्ति से पूछताछ किए बगैर तुरंत घायल का उपचार शुरू कर देंगे। स्वास्थ्य विभाग इस योजना को शुरू करने की तैयारी में जुट गया है।
अब तक सड़क दुर्घटना के माले में कोई व्यक्ति घायल को अस्पताल ले जाता था या 108 नंबर पर एंबुलेंस पुलिस को फोन करता था तो उससे तमाम तरह की पूछताछ होती थी। यही वजह थी कि लोग मदद का हाथ बए़ाने में हिचकिचाते थै। लेकिन अब सरकार ने मदद के लिए आगे आने वाले व्यक्ति से किसी तरह की पूछताछ से किनारा करने की पहल की है। साथ ही पुलिस रिपोर्ट के बिना ही तत्काल इलाज मुहैया कराने की भी योजना बनाई है। यही नहीं घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को दो हजार रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में भी मिलेगी। इसके लिए (गुड सैमेरिटन) नेक आदमी स्कीम शुरू की जा रही है।
विज्ञापन


बचाई जा सकेगी लोगों की जान
योजना रंग लाई तो यह कहना गलत नहीं होगा कि समय से उपचार की सुविधा मिलने से लोगों की जान बच सकती है। इस संबध में जिला चिकित्सालय के सीएमएस डा. एसएन प्रसाद ने बताया कि घायल के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने के लिए सरकार यह योजना शुरू कर रही है। अज्ञात घायल को जिला चिकित्सालय में इलाज के लिए पहुंचाने वाले व्यक्ति को जिला चिकित्सालय से एक प्रमाण पत्र देगा, जिसके बाधार पर उसे परिवहन विभाग दो हजार की प्रोत्साहन राशि देगा। योजना के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जिला चिकित्सालय में डिस्प्ले बोर्ड लगाया जाएगा।
विज्ञापन


कोट-
बढ़ते सड़क हादसों को लेकर पीड़ित को समय से बेहतर चिकित्सा की सुविधा मिल सके, इसके लिए यह योजना बनाई गई है। शासन से अनुमोदन एवं धनराशि मंजूर होने पर नेक आदमी स्कीम के तहत दो हजार रुपये की यह प्रोत्साहन राशि संबंधित को उपलब्ध कराई जाएगी। - विनय कुमार एआरटीओ प्रशासन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें