मनिहारी(गाजीपुर)। स्वराज अभियान की बैठक हरिहरपुर कनरी में हुई। इसमें अभियान के जिला संयोजक रमेश यादव ने स्वराज अभियान के नेता योगेंद्र यादव को तमिलनाडु सरकार की ओर से गिरफ्तार करने की निंदा की। कहा कि किसानों के अच्छे दिन लाने का वाद कर सत्ता में आई केंद्र की भाजपा सरकार सत्तासीन होते ही किसानों को भूल गई। प्रतिदिन डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दाम, रुपये के घटते मूल्य, बढ़ती महंगाई ने साबित कर दिया है कि इस सरकार को आम जन से कोई सरोकार नहीं है।
बैठक में सुनील कुमार ने कहा लगातार बढ़ती महंगाई ने यह साबित कर दिया है कि इस सरकार को आम आदमी से कोई लेना-देना नहीं है। सरकार किसान विरोधी नीतियों को वापस ले। किसान नेता योगेंद्र यादव के साथ दुर्व्यवहार करने वाले पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई करे नहीं तो तमिलनाडु सरकार को इसका खमियाजा भुगतना पड़ेगा। इस अवसर पर विरेंद्र प्रताप सिंह, ध्यान सिंह यादव, जितेंद्र कुमार, रामविलास यादव, अजय प्रताप सिंह, बेचन राजभर, ज्ञानचंद्र यादव, राजनारायन निषाद, गौतम, राजेश, प्रमोद, जगरनाथ आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता कन्हैया सिंह यादव एवं संचालन पंकज यादव ने किया।