फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूंडेसर चट्टी पर बकाया के लिए व्यवसायी को मारी थी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
भांवरकोल। थाना क्षेत्र के कूंडेसर चट्टी पर बीते दिनों बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक व्यवसायी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया था। इस मामले में पीड़ित ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुक्रवार की रात पुलिस ने एक बदमाश को हल्की मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने बदमाश के पास एक रिवाल्वर, कारतूस के साथ ही बाइक बरामद किया। बकाया मांगने पर व्यवसायी को गोली मारी गई थी। बीते 19 जून की देर शाम करीब साढ़े सात बजे कुंडेसर निवासी गिट्टी-बालू व्यवसायी भरत शाह अपनी दुकान के सामने सड़क के उस पार पटरी पर खड़े थे। इसी दौरान तीन बाइक सवार बदमाश वहां पहुंचे थे। एक बदमाश ने भरत शाह को लक्ष्य कर गोली चला दी थी। भरत शाह बैठ गए थे, जिससे गोली उनकी हथेली में लगी थी। इस मामले में पीड़ित ने तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान शुक्रवार की रात करीब नौ बजे थानाध्यक्ष सुरेंद्र पांडेय को मुखबिर से सूचना मिली कि जोगा मुसाहिब की तरफ से कुछ बाइक सवार बदमाश आ रहे हैं। इस पर थानाध्यक्ष ने मलिकपुरा चौराहा पर घेरेबंदी कर दी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर तीन लोग आते दिखाई दिए। पास आने पर जैसे ही पुलिस ने रुकने का इशारा एक बदमाश फायर करने लगा। इस पर पुलिस ने दौड़ाकर एक बदमाश को पकड़ लिया, जबकि अंधेरे का लाभ उठाते हुए दो बदमाश फरार हो गए। पूछताछ में गिरफ्त में आए बदमाश ने अपना नाम भांवरकोल के सुखडेहरा निवासी मिथलेश खरवार बताया। उसके पास से पु लिस ने एक रिवाल्वर और एक जिंदा कारतूस तथा एक खोला बरामद किया। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ फंदे में आए बदमाश ने बताया व्यवसायी भरत शाह द्वारा बकाया बालू का पैसा मांगने पर मिथलेश ने उसे गोली मारी थी। बताया कि फरार साथी शुभम राय और प्रकाश राय को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गिरफ्तार मिथलेश का चालन कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें