फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आडियो वायरल, अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे आडियो के मामले में पुलिस हरकत में नजर आ रही है। इस प्रकरण में रेवतीपुर के तत्कालीन एसओ रामबहादुर चौधरी की तहरीर पर एफआईआर भी दर्ज किया गया है। वायरल हो रहे ऑडियो में कोई व्यक्ति खुद को रेल राज्यमंत्री का प्रतिनिधि सिद्धार्थ राय बता कर थानाध्यक्ष रेवतीपुर से कोई गाड़ी छोड़ने की बात कह रहा है। वह अपने को रेल राज्यमंत्री का प्रतिनिधि बता रहा था। ऑडियो में भी दया राय के लड़के की गाड़ी छोड़ने की बात कही जा रही है। इस मामले में जब सिद्धार्थ से पूछा गया तो उन्होंने इस मामले में पूरी तरह अनभिज्ञता जाहिर की और अपने को निर्दोष बताया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है। इधर पुलिस कप्तान सोमेन वर्मा ने इस प्रकरण में बताया कि आरोपी को दबोचने के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है और शीघ्र ही सफलता हासिल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें